Punjab News: पंजाब में सरेआम युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मौत

पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को उसके दोस्तों ने ही अंजाम दिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में 12वीं के छात्र की हत्या
  • बाजार में दोस्तों ने किया हमला
  • माता-पिता का इकलौता बेटा था
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 27 Jan 2026

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन गोलीबारी, लूट, चोरी और हत्याएं के मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की हत्या कर दी गई है।

दोस्तों ने की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को उसके दोस्तों ने ही अंजाम दिया। जानकारी अनुसार बाजार में मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने उस पर किरच से हमला कर दिया।

Punjab News: पंजाब में सरेआम युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मौत

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान मानविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मानविंदर सिंह निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

हिरासत में 2 युवक

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच करनी शुरू कर दी गई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *