Punjab News: विद्या भारती पंजाब द्वारा शिक्षा प्रकाशकों का मिलन, समर्पण विषय पर हुआ विचार-विमर्श

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 161 शब्द|📅 27 Jan 2026

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: प्रांत कार्यालय विद्या धाम में विद्या भारती पंजाब की ओर से समर्पण विषय हेतु विद्यालय शिक्षा से जुड़े हुए प्रकाशकों का आज एक मिलन रखा गया।

सबके समक्ष रखी जानकारी

इसमें शिक्षा जगत से जुड़े 11 प्रकाशकों ने भाग लिया। विद्या भारती पंजाब (Vidya Bharti Punjab) की ओर से प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र ने विद्या भारती द्वारा सामाजिक सरोकार के नाते किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जिसमें उन्होंने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र तथा झुग्गी झोपड़िया में चलाए जाने वाले संस्कार केंद्रों की जानकारी सबके समक्ष रखी।

Punjab News: विद्या भारती पंजाब द्वारा शिक्षा प्रकाशकों का मिलन, समर्पण विषय पर हुआ विचार-विमर्श

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस मिलन में प्रांत महामंत्री संदीप धूड़िया, प्रांत वित्त सचिव विजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत प्रकाशन संयोजक नरेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। सभी प्रकाशकों से समर्पण विषय पर विचार विमर्श किया गया और उन सभी ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

 

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *