Punjab News: पंजाब सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध- डॉ. रवजोत सिंह

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के संसदीय मामलों और एन.आर.आई. मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज राज्य सरकार की कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए पूरी तरह गंभीर है।

उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों सहित कर्मचारियों के कई अहम मुद्दों का समाधान पहले ही किया जा चुका है और शेष जायज़ मांगों पर भी सरकार सक्रिय रूप से विचार कर रही है। पंजाब सिविल सचिवालय में विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रवजोत सिंह (Ravjot Singh) ने शिक्षा विभाग से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस अवसर पर शिक्षा सचिव सोनाली गिरी सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने शिक्षा विभाग से संबंधित 13 विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत दौरान कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगें प्रक्रिया के तहत हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बैठक के दौरान शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों को जायज़ मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुनः दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारी-हितैषी सरकार है और सभी जनसेवकों के लिए सहयोगात्मक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *