Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: कैबिनेट मंत्रियों ने श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन को बनारस के लिए किया रवाना

    Punjab: कैबिनेट मंत्रियों ने श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन को बनारस के लिए किया रवाना

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal29 January, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: कैबिनेट मंत्रियों ने श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए श्रद्धालुओं की ट्रेन को बनारस के लिए किया रवाना
    Harpal Singh Cheema flagged off train carrying devotees to Varanasi
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लाल चंद कटारूचक ने आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रही श्रद्धालुओं की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से आदर्शवादी समाज की रचना के लिए श्री गुरु रविदास महाराज जी द्वारा दिखाए गए सर्व-सांझीवालता (सर्वसमावेशी) के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

    इस मौके पर उनके साथ लोकसभा सदस्य राज कुमार चब्बेवाल, चब्बेवाल हलके के विधायक डॉ. इशांक कुमार, पूर्व मंत्री बलकार सिंह, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह तथा पंजाब सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू भी उपस्थित थे।

    650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा

    इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डेरा बल्लां के मुखी संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और यात्राओं से संबंधित कार्यक्रम पंजाब भर में आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

    उन्होंने आगे बताया कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी से संबंधित व्यापक शोध और अध्ययन के लिए एक केंद्र की स्थापना हेतु आज सेल डीड भी साइन की गई है। चीमा ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने संपूर्ण मानवता की भलाई और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं आज भी समस्त मानव समाज के लिए प्रकाश स्तंभ हैं, जिनका अनुसरण कर हमें समानतावादी समाज की स्थापना में योगदान देना चाहिए।

    train

    श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन को रवाना किया

    पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को बड़े स्तर पर मनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है और सरकार द्वारा इस पर्व को ऐतिहासिक और भव्य ढंग से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

    इससे पहले उन्होंने संगतों को श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की थी, जहां किसी को भी किसी प्रकार का कष्ट न सहना पड़े। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए पंजाब सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



















    No related posts.

    Big News Birth Anniversary Daily News Daily News In Hindi Daily Update Devotees Hindi News Latest News Latest News In Hindi Members of Parliament Punjab Punjab Cabinet Minister Punjab News Punjab news In Hindi Shri Guru Ravidas Ji Today Hindi NEWS Train Varanasi
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJammu News: आईआईएम जम्मू के छात्रों में असंतोष भड़का, आंदोलन की तैयारी
    Next Article Holiday News: जालंधर में कल कई रोड और गलियां रहेगी बंद, सरकारी छुट्टी का ऐलान
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में छह दिवसीय समर कैंप आयोजित

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.