⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 137 शब्द|📅 30 Jan 2026
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि संजीव अरोड़ा की तबीयत बिगड़ गई है जिसके चलते उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात में डिनर के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में निगरानी में रखा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।








