Canada News: कनाडा में पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Muskaan Dogra
1 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 194 शब्द|📅 30 Jan 2026

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) के कैलगरी (Calgary) में एक पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लुधियाना जिले के जगराओं के चौकीमान गांव के निवासी मृतक दंपति की पहचान एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जैस्मीन कौर के रूप में हुई है।

Canada News: कनाडा में पंजाबी दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कनाडा पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक दंपत्ति की मृत्यु के कारण की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पहले नजर में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

वहीं पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, एकमवीर और जैस्मीन कनाडा के कैलगरी शहर के उत्तर-पूर्व में स्थित रेडस्टोन इलाके में रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *