Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये सख्त आदेश

    Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये सख्त आदेश

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra31 January, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये सख्त आदेश
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने निर्देश दिए कि सभी शहरी स्थानीय निकाय विकास योजनाओं के लिए प्रस्ताव पूरी तरह से कागजरहित तरीके से पारित करें।

    उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ई-निगम सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से अब सभी प्रस्तावों पर ऑनलाइन प्रक्रिया की जाएगी। कुशलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा ऐसे प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए 10 कार्य दिवसों की एक सख्त समय-सीमा निर्धारित की गई है। पानी की आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने नागरिकों के लिए पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक महीने के अंदर सभी ट्यूबवेलों पर टाइमर सेंसर लगाने के निर्देश दिए।

    मंत्री संजीव अरोड़ा
    मंत्री संजीव अरोड़ा

    यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

    ट्यूबवेलों में खराबी के कारण गर्मियों के दौरान अक्सर उत्पन्न होने वाली रुकावटों को ध्यान में रखते हुए, सभी नगर निगम आयुक्तों तथा अतिरिक्त उपायुक्तों को इन ट्यूबवेलों को तुरंत बदलने तथा निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पहले से पंप सेट खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई एवं स्वच्छता पर जोर देते हुए, मंत्री ने सभी अधिकारियों को सीवरेज से संबंधित मुद्दों का समाधान करने तथा आगामी मानसून के दौरान जलभराव से रोकथाम के लिए एक विशेष सीवरेज-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    सुधार ट्रस्टों की विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए, मंत्री के ध्यान में आया कि नागरिकों को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए अक्सर असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सुधार ट्रस्टों की पूर्ण हो चुकी योजनाएं संबंधित शहरी स्थानीय निकायों को सौंप दी जाएं तथा सभी संबंधित कार्रवाइयां निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरी की जाएं।

    कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को जन उद्देश्यों के लिए बनाई गई सभी संपत्तियों की पहचान करने तथा उन्हें नीलाम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी सार्वजनिक संपत्ति खाली नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने हिदायत की कि ऐसी नीलामियां निर्धारित नियमों एवं नीतियों के अनुसार पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से की जाएं, ताकि सार्वजनिक संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके तथा शहरी विकास के लिए राजस्व उत्पन्न किया जा सके।

    पुलिस थानों तथा शहर की सड़कों के किनारे खड़े स्क्रैप्ड एवं जब्त किए गए वाहनों पर गंभीर नोटिस लेते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसी पार्किंग शहर की सुंदरता को प्रभावित करती है तथा आग लगने के खतरे और मच्छरों के प्रजनन के जोखिम को बढ़ाती है। मंत्री ने अधिकारियों को पार्किंग यार्डों के लिए उपयुक्त नगरपालिका भूमि की पहचान करने तथा जिला पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए, ताकि इन वाहनों को शहर की सीमाओं से बाहर रखा जा सके।

    आवारा कुत्तों के मुद्दे पर चर्चा करते हुए, मंत्री संजीव अरोड़ा ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने सभी अधिकारियों को कुत्तों के पाउंड/सेन्क्चुअरी स्थापित करने के लिए भूमि की पहचान करने तथा संस्थागत एवं संवेदनशील क्षेत्रों से आवारा कुत्तों को इन सुविधाओं में स्थानांतरित करने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक के दौरान प्रमुख शहरी स्थानीय निकायों से संबंधित परियोजनाओं के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड के माध्यम से फंड जुटाने के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। संबंधित अधिकारियों को एक महीने के अंदर स्पष्ट एवं विस्तृत प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए गए।



















    No related posts.

    Bhagwant Mann Breaking News Hindi News Latest News latest Punjab News Punjab Punjab Breaking News Punjab Hindi News Punjab News Sanjeev Arora
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSt Soldier News: सेंट सोल्जर की सिमरनप्रीत ने नेशनल-लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला स्थान किया हासिल
    Next Article Deputy CM Sunetra Pawar: सुनेत्रा पवार बनी पहली महिला उपमुख्यमंत्री, भरी आंखों के साथ ली शपथ
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.