Gold-Silver Price: चांदी की रेट में भारी गिरावट, 1.36 लाख रुपए सस्ती हो गई चांदी, जाने सोने का भाव

केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में निवेशकों की जबरदस्त बिकवाली के चलते चांदी और सोने के भाव में तीखी गिरावट देखने को मिली।

Daily Samvad
3 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • चांदी की रेट में भारी गिरावट
  • प्रॉफिट बुकिंग से गिरे दाम
  • जाने सोने का भाव
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold-Silver Price: केंद्रीय बजट (Budget) 1 फरवरी को पेश होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में निवेशकों की जबरदस्त बिकवाली के चलते चांदी और सोने के भाव में तीखी गिरावट देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में करीब 26 हजार रुपये यानी 9 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे एक किलो चांदी का भाव घटकर 2.65 लाख रुपये पर आ गया है।

लुधियाना में कल्याण ज्वेलर्स पर लगा एक लाख का जुर्माना

सर्राफा बाजार बंद, पहले ही दर्ज हो चुकी है गिरावट

सोने (Gold) की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 12 हजार रुपये यानी लगभग 8 प्रतिशत गिरकर 1.38 लाख रुपये पर आ गया है। इससे पहले दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही थीं। शनिवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण हाजिर बाजार में कारोबार नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हालांकि, इससे पहले 30 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 30 जनवरी को चांदी के भाव में 40,638 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी, जिसके बाद इसका दाम 3,39,350 रुपये प्रति किलो रह गया। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव 9,545 रुपये गिरकर 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

दो दिन में भारी नुकसान

MCX पर बीते दो दिनों में सोने की कीमत में कुल 31 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था, जो अब घटकर 1.38 लाख रुपये पर आ गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में इसी अवधि में 1.36 लाख रुपये की गिरावट आई है। 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर थी, जो अब 2.65 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है।

Silver Price Hiked
Silver Price  

ETF पर भी असर

सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी साफ नजर आया। शुरुआती ट्रेडिंग में गोल्ड ETF में करीब 8 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई, जबकि सिल्वर ETF में 15 प्रतिशत तक की कमजोरी दर्ज की गई।

गिरावट की प्रमुख वजहें

विशेषज्ञों के अनुसार, हालिया गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग और दूसरा, ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड में कमी तथा औद्योगिक उपयोग को लेकर बढ़ती चिंताएं।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *