डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Adampur Airport Renamed Shri Guru Ravidas Maharaj Airport – भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की सबसे बड़ी मांग आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी कर दी। आदमपुर एयरपोर्ट का नाम आज से श्री गुरु रविदास महाराज हवाई अड्डा हो गया है। इसका नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
जालंधर (Jalandhar) के आदमपुर एयरपोर्ट (Adampur Airport) को श्री गुरु रविदास महाराज ( Shri Guru Ravidas Maharaj) के नाम पर किए जाने को लेकर दोआबा के दलित नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने लंबी लड़ाई लड़ी। सुशील रिंकू ने बताया कि जब वे कांग्रेस सरकार में विधायक थे, तो उन्होंने विधानसभा में इसकी मांग की थी।

उड्डयन मंत्री को प्रस्ताव भेजा था
सुशील रिंकू (Sushil Rinku) के मुताबिक तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत विधानसभा के सभी सदस्यों ने एक सुर में उनकी मांग पर सहमति जताते हुए उड्डयन मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। तब से ये मांग चली आ रही थी। यही नहीं, बीच में इस एयरपोर्ट का काम रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
सुशील रिंकू ने कहा कि वे आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखे जाने की शर्त पर भाजपा में शामिल हुए। इसके लिए दिल्ली में उड्डयन मंत्री से मिलकर आदमपुर एयरपोर्ट पर काम शुरू करवाया, यहां फ्लाईट शुरू करवाई गई।

एयरपोर्ट का नामकरण किया
रिंकू ने बताया कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम से किए जाने को लेकर उन्होंने फिर से अपनी मांग पीएम मोदी तक रखी। जिसके फलस्वरूप आज पीएम मोदी ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण किया।
आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखे जाने पर सुशील सिंकू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहेदिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आज उनकी जिंदगी की एक लंबी लड़ाई का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

संगत में खुशी का माहौल
सुशील रिंकू ने कहा कि आज का दिन उनके लिए सबसे बड़ा और खुशियों वाला दिन है। उन्होंने कहा कि आज श्री गुरु रविदास महाराज जी की संगत में खुशी का माहौल है।











