Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold-Silver Price
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 02 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। MCX पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 22,000 रुपये की गिरावट आई। सोने की कीमत में भी 7,700 रुपये की गिरावट आई।

5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,501 रुपये पर खुली लेकिन जल्दी ही इसमें गिरावट आ गई। शुरुआती कारोबार में यह 22,000 रुपये से ज्यादा गिरावट के साथ 2,41 ,645 रुपये तक गिर गई।

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सुबह 10.30 बजे यह 19,035 रुपये यानी 7.17 फीसदी गिरावट के साथ 2,46,617 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। इस बीच सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना कारोबार के दौरान करीब 7,700 रुपये गिरा।

पिछले सत्र में यह 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,46,000 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,40,001 रुपये तक गिरा। 10.41 बजे यह 2,289 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,464 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *