Jalandhar News: जालंधर में किसानों के हाईवे जाम को लेकर गरमाया मामला, भारी पुलिस बल तैनात

पंजाब के जिला जालंधर में किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। दरअसल किसानों ने जालंधर (Jalandhar) के जमशेर खास इलाके में प्रस्तावित बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को लेकर हाईवे जाम करने का ऐलान किया था।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका
Punjab Government
Highlights
  • बायो-गैस प्लांट को लेकर किसानों का विरोध
  • हाईवे जाम करने पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका
  • आबादी के पास प्लांट पर सेहत का खतरा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 02 Feb 2026

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। दरअसल किसानों ने जालंधर (Jalandhar) के जमशेर खास इलाके में प्रस्तावित बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को लेकर हाईवे जाम करने का ऐलान किया था।

बता दे कि सोमवार को किसान यूनियन सिद्धूपुर से जुड़े किसान अमृतसर–दिल्ली नेशनल हाईवे पर धरना देने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद किसानों ने सोफी पिंड के पास सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के गांवों की ओर जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका
पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट आबादी वाले इलाके के बेहद करीब लगाया जा रहा है, जो लोगों की सेहत और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। किसानों की मांग है कि इस प्लांट को आबादी से दूर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका
पुलिस ने किसानों को हाईवे जाम से रोका

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

किसानों की प्रमुख मांग है कि चारा मंडी को दोबारा बहाल किया जाए। उनका कहना है कि यह मंडी लंबे समय से यहां संचालित है, लेकिन अब इसे हटाने की कोशिश की जा रही है। किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *