Blast In Punjab: पंजाब के इस जिले में बड़ा ब्लास्ट, मां-बेटी समेत 5 लोग गंभीर घायल

पंजाब के जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) के गांव सतोर में स्थित एक बुटीक में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मां-बेटी और फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Blast In Punjab
Punjab Government
Highlights
  • बुटीक में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा
  • मां-बेटी और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों समेत 5 घायल
  • गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। Blast In Punjab: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बड़ा ब्लास्ट हो गया है जिसमें मां-बेटी और फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) के गांव सतोर में स्थित एक बुटीक में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मां-बेटी और फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Blast In Punjab: पंजाब के इस जिले में बड़ा ब्लास्ट, मां-बेटी समेत 5 लोग गंभीर घायल

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई, जिसके बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से बुटीक में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

वहीं आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को तुरंत होशियारपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *