Punjab News: पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, इस SHO को किया सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में पुलिस विभाग से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस कमिश्नर ने SHO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस कमिश्नर ने थाना सराभा नगर के SHO को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एस.एच.ओ की पहचान आदित्य शर्मा के रूप में हुई है जो थाना सराभा नगर में तैनात था।

SHO आदित्य शर्मा
SHO आदित्य शर्मा

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि कमिश्नर ने ये कार्रवाई SHO द्वारा ड्यूटी में कोताही और उच्च अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के चलते की गई है। दरअसल इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को एक विशेष ट्रेनिंग सेशन के लिए फिल्लौर जाना था।

सरकारी आदेशों के बावजूद वह ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए। इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। जिसके चलते पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए SHO को सस्पेंड कर दिया।



















Leave a Comment