Bus Accident: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, कई लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Bus Accident: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चौपाल-नेरवा से पांवटा जा रही एचआरटीसी की एक बस उत्तराखंड के क्वानू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हो गए।

Uttarakhand Bus Accident
Uttarakhand Bus Accident

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को। बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस 34 लोग सवार थे।

बताया जा रहा रहा है कि मीनस-क्वानू- हरिपुर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में सड़क का पुश्ता धंसने से सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस खाई में कई पलटे खाने के बाद सीधे खड्ड में जा गिरी।



















Leave a Comment