डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा मल्लिका नड्डा का हरियाणा (Haryana) की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
उन्होंने घोषणा की कि हरियाणा में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आवास सुविधा सहित एक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पेशल ओलंपिक भारत को अपने निजी कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।











