Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम की लत के चलते 3 बहनों ने किया सुसाइड, तीनों 9वीं मंजिल से कूदीं, फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के साहिबाबाद में टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया जब ऑनलाइन गेम की लत के चलते तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

Muskaan Dogra
3 Min Read
नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने आत्मदाह किया
Highlights
  • ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ा परिवार
  • मंजिल से कूदकर 3 बहनों ने की आत्महत्या
  • पिता ने तीनों को गेम खेलने से किया था मना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 04 Feb 2026

डेली संवाद, गाजियाबाद। Ghaziabad News: आज के समय में बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत ऐसी लग जाती है कि वह उसके लिए कोई भी कदम उठाने को मजबूर हो जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है यहां ऑनलाइन गेम के चलते 3 बहनों ने सुसाइड कर लिया है।

एक साथ आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) के साहिबाबाद में टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया जब ऑनलाइन गेम की लत के चलते तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। तीनों बहनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम की लत के चलते 3 बहनों ने किया सुसाइड, तीनों 9वीं मंजिल से कूदीं, फैली सनसनी

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जा रहा है कि तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया।

ये टास्क बेस्ड गेम एप हैं। पुलिस ने तीनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं, मोबाइल की जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी। पुलिस ने उनके घर से हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना भारत सिटी बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 की है।

Ghaziabad News: ऑनलाइन गेम की लत के चलते 3 बहनों ने किया सुसाइड, तीनों 9वीं मंजिल से कूदीं, फैली सनसनी

सुसाइड नोट मिला

तीनों बहनें जिस रूम में सोती थीं, वहां डायरी में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि ‘मम्मी पापा सॉरी…गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको यह एहसास होगा कि हम इस गेम से कितना प्यार करते थे, जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे।’

चेतन अपनी दो पत्नी व चार बच्चों के साथ गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में रहते हैं। बड़ी बेटी निशिका (16), मंझली प्राची (14) और छोटी पाखी (12) ने नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। तीनों बहनों का छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *