Fraud Travel Agent: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पंजाब में युवक से ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Visa Fraud
Highlights
  • ऑस्ट्रेलिया में सेटल करवाने के नाम पर ठगी
  • किश्तों में कुल 5,82,000 रुपये की रकम वसूली
  • पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 04 Feb 2026

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को विदेश में सेटल होने का झांसा देकर उनसे लाखों ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में युवक से ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता वस्सन सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया है कि शातिर आरोपियों ने मिलीभगत करके उनके बेटे आकाशदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया था।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आरोपियों ने आकाशदीप को ऑस्ट्रेलिया (Australia) का वीजा (Visa) और वहां सैटल करवाने का सपना दिखाकर झांसे में लिया और किश्तों में कुल 5,82,000 रुपये की मोटी रकम वसूल कर ली। इसके बाद काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने ना तो युवक को विदेश भेजा और ना ही पैसे वापिस किए जिससे उनको अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

Fraud Travel Agent: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह कटरा, प्रभजोत सिंह, संदीप सिंह, जगदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, अलीशा और मुस्कान के रूप में हुई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *