Punjab Weather News: पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather News: देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक नई चेतावनी जारी की है।

अगले सात दिन आसान नहीं होंगे। तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में भारी तबाही मचाने वाले हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। पंजाब से बिहार तक मौसम बेहद खराब होने वाला है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से ही सक्रिय है। दूसरा विक्षोभ 5 फरवरी की रात को आएगा। तीसरा विक्षोभ 8 फरवरी के आसपास अपना प्रभाव दिखाएगा। इसका मतलब है कि अगले सात दिनों तक मौसम शांत नहीं रहेगा। कोहरा, बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं मुश्किलों को और बढ़ा देंगी।

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित लगभग पूरा उत्तर भारत बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर झेल रहा है। कुछ क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *