Rahul Gandhi: राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में संसद के बाहर तकरार, राहुल ने बिट्टू को गद्दार कहा

लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसद द्वारा संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। सांसद जो पोस्टर लिए हैं, उस पर लिखा है- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री ने समझौता किया)।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • विपक्षी सांसदों का मकर द्वार पर प्रदर्शन
  • पूर्व आर्मी चीफ नरवणे और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें
  • राहुल गांधी–रवनीत बिट्टू का हुआ आमना-सामना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 04 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Rahul Gandhi: लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसद द्वारा संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। सांसद जो पोस्टर लिए हैं, उस पर लिखा है- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड (प्रधानमंत्री ने समझौता किया)।

वहीं पोस्टर पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, पीएम नरेंद्र मोदी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर है। बता दे कि बीते दिन इन सभी सांसदों को चेयर की तरफ पेपर उछालने की शिकायत पर पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था।

राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में संसद के बाहर तकरार
राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू में संसद के बाहर तकरार

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान सामने से रवनीत बिट्‌टू आए तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मेरा ट्रेटर फ्रेंड आ रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया लेकिन रवनीत बिट्‌टू ने हाथ नहीं मिलाया। रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे।

इस दौरान दोनों तरफ से तीखी तकरार हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे। वहीं लोकसभा में बजट सत्र के छठवें दिन कार्यवाही शुरू होते ही अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर विपक्ष द्वारा हंगामा किया गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *