⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 157 शब्द|📅 04 Feb 2026
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक की दुकान को गिरा दिया है। नगर निगम की एटीपी सुखप्रीत कौर और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है।
जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के मेयर कमिश्नर संदीप ऋषि के सख्त आदेश के बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ दके प्लाट में बनाई गई दुकान को तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
एमटीपी इकबाल प्रीत सिंह रंधावा के निर्देश पर एटीपी सुखप्रीत कौर और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है। एटीपी ने बताया कि कूल रोड पर अवैध रूप से दुकान बनाई गई थी जिसकी लगातार शिकायत आ रही थी। शिकायत आने के बाद नगर निगम की टीम ने आज वहां डिच चला कर पूरी दुकान को गिरा दिया है।







