Punjab News: पास्टर बाजिंदर मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Muskaan Dogra
1 Min Read
Arrested
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 175 शब्द|📅 04 Feb 2026

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पादरी बजिंदर सिंह (Pastor Bajinder Singh) मामले में जेल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। मानसा जेल के हवलदार निरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल निरपाल सिंह पर पादरी का मोबाइल फोन जेल में पहुंचाने का आरोप है। 24 जून को जेल में बंद पादरी से एक मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। आपको बता दें कि पादरी बाजिंदर (Bajinder Singh) बलात्कार के मामले में मानसा जेल में बंद हैं।

Pastor Bajinder Singh
Pastor Bajinder Singh

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

हालांकि, हवलदार निरपाल सिंह वर्तमान में बरनाला जेल में तैनात हैं और उसे मानसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल 1 अप्रैल को पादरी को बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

गौरतलब है कि बाजिंदर सिंह के खिलाफ 2018 में मोहाली के जीरकपुर पुलिस स्टेशन में बलात्कार, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *