डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास ने जालंधर के जीटीबी नगर और मॉडल टाउन की रेनबो रोड पर निर्माणाधीन एक व्यावसायिक भवन के मालिक के खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई है। ये शिकायत हरे-भरे पेड़ों का कत्ल करने को लेकर की गई है।
पेड़ों की कटाई को लेकर शिकायत
ये शिकायत हरे-भरे, स्वस्थ और पुराने पेड़ों की अवैध कटाई व बिक्री को लेकर की गई है। तेजस्वी मिन्हास ने ये शिकायत शिकायत नगर निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर जालंधर (Jalandhar) को सौंपी गई है, इसके साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय को भी भेजी गई है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
तेजस्वी मिन्हास के अनुसार, गुरुद्वारा नौवीं पातशाही के सामने सड़क के डिवाइडर पर 20 से अधिक पुराने पेड़ मौजूद थे, जिन्हें सजावटी लाइटें लगाने के लिए अवैध रूप से काट दिया गया है। अधिकांश पेड़ों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है।
इसके साथ ही मॉडल टाउन की रेनबो रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन कमर्शियल बिल्डिंग के प्लॉट पर पुराने वृक्षारोपण का हिस्सा रहे दो बड़े पेड़ों को भी मालिकों के सीधे निर्देश पर काट दिया गया। इन पेड़ों की मुख्य लकड़ी को छोड़कर बाकी पूरा हिस्सा काट दिया गया जोकि स्पष्ट रूप से कानून का उल्लंघन है।
पर्यावरणीय आतंकवाद दिया करार
वहीं इन घटनाओं को तेजस्वी मिन्हास ने “पर्यावरणीय आतंकवाद” करार दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब के ठीक सामने इतने बड़े और हरे-भरे पेड़ों को काटने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। यह सिख धर्म के मूल सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि करता कि दोषियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। तेजस्वी मिन्हास ने अपनी शिकायत में बताया कि यह अवैध कटाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 और 324 का सीधा उल्लंघन है। इसके साथ ही यह पंजाब ट्रीज़ प्रिज़र्वेशन पॉलिसी 2024 तथा पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ एक्ट 2025 का भी खुला उल्लंघन है।














