Punjab Weather Update: पंजाब में लगातार दो दिन होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Rain Alert In Punjab
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 फरवरी से एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है।

छह दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा

पंजाब में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। हालांकि, अगले छह दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 6 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं 8 फरवरी की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देगा। इससे 9 से 11 फरवरी के बीच पहाड़ों में भारी हिमपात और बारिश का एक और दौर शुरू हो जाएगा, जिससे उत्तराखंड भी प्रभावित होगा।

यह मौसमी खेल केवल उत्तर भारत तक ही सीमित नहीं है। पूरे देश में तापमान का अंतर आपको आश्चर्यचकित कर देगा। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि कर्नाटक के कारवार में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *