डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज सुबह सुबह कैंट विधानसभा के जालंधर मॉडल टाऊन इलाके मे आम आदमी पार्टी के युवा नेता की गोलियां मारकर क़त्ल की घटना पर पंजाब सरकार की निंदा करते हुए जालंधर भाजपा महामंत्री व कैंट विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने कहा पंजाब मे मौजूदा भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल हो गई है।
पंजाब सरकार की छत्रछाया में राज्य की विकास तरक्की तो नहीं हो रही परंतु गोलीबारी, कत्लेआम, जबरन वसूली, फिरौती, गैंगवार जैसी घटनाएं आम हो गई है। सरीन ने बताया रिमोट कंट्रोल से दिल्ली बैठकर पंजाब सरकार चलाने वाले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब (Punjab) के लोगों की सुरक्षा सुविधाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान और शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से दाव पर लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इसके चलते पंजाब में व्यापारियों, दुकानदारों, नौजवानों, महिलाओं एवं हर वर्ग के लोगों पर आपराधिक छवि वाले हैबिचुअल क्रिमिनल बेख़ौफ़ होकर हमले कर रहे है। दूसरी तरफ़ भगवंत मान कुम्बकर्णी नींद में मस्त होकर बढ़े-बढ़े सरकारी दफ्तरों एवं कोठियों में बैठकर सरकारी सुविधाओं का आनद लेकर झूठी बयानबाज़ी इश्तेहारबाज़ी और झूठे तरक़्क़ी विकास के बोर्ड लगाकर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार कर सरकार चलाकर जनता को गुमराह कर रहे है।











