Punjab News: पंजाब में नशे पर फिर सियासी घमासान, पूर्व सीएम ने AAP सरकार को घेरा, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charajnit Singh Channi) ने वीडियो जारी कर आप सरकार को नशे के मामले मदिन घेरा है। चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक वीडियो सार्वजनिक किया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Charanjit Singh Channi
Highlights
  • नशे की डिलीवरी पर चन्नी का बड़ा दावा
  • शिकायतों के बावजूद पुलिस नहीं करती ठोस कार्रवाई
  • नशे से मौत के बाद भी नहीं मिला न्याय
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 07 Feb 2026

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर नशे का मुद्दा गरमाता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को नशे के मामले में घेरा है।

दरअसल पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charajnit Singh Channi) ने वीडियो जारी कर आप सरकार को नशे के मामले मदिन घेरा है। चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक वीडियो सार्वजनिक किया है, जिसमें उन्होंने मौजूदा हालात को लेकर सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है।

Punjab News: पंजाब में नशे पर फिर सियासी घमासान, पूर्व सीएम ने AAP सरकार को घेरा, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने 2 लोगों से बातचीत कर नशे की डिलीवरी का वीडियो जारी किया। चन्नी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें 2 लोग उनके साथ बैठे हैं। दोनों नशे की डिलीवरी और नशा तस्करों के संबंध में बात कर रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया कि नशा तस्कर 10 मिनट भी नहीं, बल्कि 5 मिनट में कहीं भी नशे की डिलीवरी आज भी दे रहे हैं।

वीडियो में शामिल युवकों ने कहा कि नशा कारोबार की शिकायत करने के बावजूद कई बार पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती। यहां तक कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के भी कुछ समय बाद बाहर आ जाने की बातें सामने आई हैं।

Punjab News: पंजाब में नशे पर फिर सियासी घमासान, पूर्व सीएम ने AAP सरकार को घेरा, वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

वहीं एक व्यक्ति का दावा है कि उनके रिश्तेदार की नशे से मौत हो गई थी और उन्होंने नशा तस्कर को पकड़वाया था। युवक का भोग भी नहीं पड़ा और उससे पहले तस्कर बाहर आ गया। वीडियो में पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान पर भी सवाल किए गए। चन्नी के साथ बैठे युवकों का दावा है कि इस अभियान के बाद नशा बढ़ा ही है, कम नहीं हुआ।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *