डेली संवाद, होशियारपुर। Firing In Punjab: पंजाब (Punjab) में गोलियां चलने के मामले थमने का नहीं ले रही है आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां दिन दहाड़े लोगों की गोलियां मारकर हत्या की दी जा रही है।
ताजा मामला होशियापुर (Hoshiarpur) के गढ़शंकर का है, जहां एक महिला को गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी है। गढ़शंकर के गांव महिंदवानी गुजरां में महलावरों ने एक बुजुर्ग महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।

62 वर्षीय महिला की हत्या
हमलावरों ने गोलियां मारकर 62 वर्षीय महिला को मार डाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान गांव महिंदवानी गुजरां की रहने वाली रचना देवी (62) पत्नी शाम लाल के तौर पर हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बताया जा रहा है कि रचना देवी गांव में एक धार्मिक स्थल में माथा टेक कर वापिस लौट रही थी। जब महिला घर के बाहर गली में पहुंची तो हमलावरों ने गोलियां मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मोटरसाइकिल में सवार होकर आए थे।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और रचना को सिविल अस्पताल ले जाया गया यहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।







