Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान बढ़ने लगा है। आज, शनिवार से लेकर 12 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) द्वारा कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं आज धूप खिली रहेगी, हालांकि ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। पिछले 24 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जिससे यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। राज्य के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 6.0 से 9.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग 13 वर्षों में पहली बार है जब फरवरी में चंडीगढ़ में इतना तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले, 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *