Singer Mankirt Aulakh: विवादों में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख, भाजपा नेता ने DGP को दी शिकायत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Singer Mankirt Aulakh: पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर एक बार फिर विवादों में फंसते जा रहे है। दरअसल औलख के एक गाने को लेकर भाजपा नेता ने DGP से शिकायत की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख (Mankirt Aulakh) के नए गीत असलहा को लेकर विवाद पैदा हो गया है। BJP पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने इस गीत पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र भेजकर गीत पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता अरविंद शर्मा
भाजपा नेता अरविंद शर्मा

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

अरविंद ने इसे हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया और इसे लेकर DGP गौरव यादव को लेटर लिखा है। उन्होंने मांगी की है कि गीत पर रोक लगाई जाए और इसे यूट्यूब से हटाया जाए। बता दे कि मनकीरत औलख पिछले 15 दिन से अपने नए गीत के प्रमोशन को लेकर लगातार पंजाब का टूर कर रहे थे।

वहीं 3 दिन पहले (6 फरवरी) ही उनका यह गाना रिलीज हुआ है। मनकीरत औलख और जेहर वाइब का यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना अपने लिरिक्स और विजुअल्स के कारण विवादों में आ गया। गाने के बोल और वीडियो में हथियारों की नुमाइश की गई है।

Singer Mankirt Aulakh
Singer Mankirt Aulakh

बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बावजूद ऐसे गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं। इससे यह सवाल उठता है कि प्रतिबंध के बावजूद इन गीतों को जारी करने की अनुमति कैसे मिल रही है और इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे।



















Leave a Comment