Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, MCX पर चांदी 10 हजार उछली, सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड

सोमवार, 9 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार (MCX) खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। चांदी जहां एक ही दिन में 10 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है, वहीं सोने ने भी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया शिखर छू लिया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold-Silver Price
Highlights
  • सोना-चांदी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव
  • MCX खुलते ही कीमती धातुओं में उछाल
  • शादी-ब्याह के सीजन में महंगाई की मार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 09 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते मिलाजुला कारोबार हुआ है, जिससे सोने का दाम 3 हजार रुपये से अधिक बढ़ गया है. वहीं, चांदी करीब 21 हजार रुपये सस्ती हो गई।

वहीं सोमवार, 9 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार (MCX) खुलते ही कीमती धातुओं की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। चांदी जहां एक ही दिन में 10 हजार रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है, वहीं सोने ने भी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया शिखर छू लिया है।

Silver Price Down
Silver Price 

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतों में करीब 10,400 रुपये प्रति किलो का उछाल देखा गया, जिससे भाव 2,60,301 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। शुरुआती कारोबार में तो यह ढाई लाख के आंकड़े को पार कर 2.64 लाख के रिकॉर्ड स्तर तक जा पहुंची थी।

वहीं सोने की चमक भी आज फीकी नहीं पड़ी। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,800 रुपये बढ़कर 1,55,674 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह बाजार खुलते ही सोना 1.57 लाख के उच्च स्तर को छू गया था। इस बढ़ोतरी ने शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वालों के बजट को हिलाकर रख दिया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *