डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) में पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार, नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग सीमा पार से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हैं।
𝐈𝐧 𝐚𝐧 𝐢𝐧𝐭𝐞𝐥𝐥𝐢𝐠𝐞𝐧𝐜𝐞-𝐥𝐞𝐝 𝐨𝐩𝐞𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫 #𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧𝐓𝐞𝐕𝐚𝐚𝐫, 𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧𝐞𝐫𝐚𝐭𝐞 𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐝𝐢𝐬𝐦𝐚𝐧𝐭𝐥𝐞𝐬 𝐚 𝐜𝐫𝐨𝐬𝐬-𝐛𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐚𝐫𝐦𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐧𝐚𝐫𝐜𝐨𝐭𝐢𝐜𝐬 𝐬𝐦𝐮𝐠𝐠𝐥𝐢𝐧𝐠… pic.twitter.com/4sZDsHkaG3
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 9, 2026
सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और इस नेटवर्क से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90 हजार रुपय की ड्रग मनी बरामद की है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय थे और इनके संपर्क सीमा पार मौजूद हैंडलरों से थे। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।











