UP News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन अफसरों को किया सस्पेंड, कई और अफसरों पर गिरेगी गाज

Muskaan Dogra
1 Min Read
Suspend
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 181 शब्द|📅 09 Feb 2026

डेली संवाद, हमीरपुर। UP News: जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन और पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाने पर शासन ने तीन अधिकारियों, सहायक आयुक्त उद्योग/प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन की यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी हमीरपुर (Hamirpur) की दो सदस्यीय जांच समिति की आख्या के आधार पर की गई है। जांच समिति का गठन लाभार्थियों से लगातार प्राप्त शिकायतों के बाद किया गया था।

Suspend
Suspend

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

समिति की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में इन अधिकारियों की मिलीभगत से ऑनलाइन आवेदन, फाइल निस्तारण और सब्सिडी दिलाने के नाम पर अवैध तौर पर धन उगाही की जा रही थी।

प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के ठोस साक्ष्य मिलने पर समिति ने कठोर कार्रवाई की संस्तुति की, जिसके बाद शासन ने निलंबन के साथ ही संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *