Jalandhar News: चंदन ग्रेवाल ने बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
Jalandhar AD
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल (Chandan Grewal) ने आज नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में स्थापित भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर, कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी भी मौजूद थे।

अपने संबोधन दौरान चेयरमैन चंदन ग्रेवाल (Chandan Grewal) ने कहा कि हमें बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी द्वारा दिए सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है, जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की भलाई के लिए अथक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब एक महान विद्वान, कानूनदाता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, राजनेता और दूरदर्शी नेता थे, जिनकी सोच को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कम्प्लैक्स में स्थापित बाबा साहिब की यह प्रतिमा हमारे युवाओं को समाज एंव मानवता के कल्याण भलाई के लिए कार्य करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

ग्रेवाल ने प्रतिमा की स्थापना पर लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि नगर निगम कम्प्लैक्स, जिसका नाम डा.बी.आर. अंबेडकर जी के नाम पर है, में बाबा साहिब की प्रतिमा स्थापित होने से लोगों की एक प्रमुख मांग पूरी हुई है। उन्होंने सभी को डा.अंबेडकर जी की विचारधारा से प्रेरणा लेकर खुशहाल और समानता वाले समाज की सृजना में सक्रिय योगदान देने का आह्वान दिया।

चेयरमैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पहले दिन से बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के सिद्धांतों पर चलते हुए राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इससे पहले मेयर विनीत धीर और कमिश्नर नगर निगम संदीप रिशी ने संबोधन करते हुए शहरवासियों को बाबा साहिब की प्रतिमा की स्थापना के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का संविधान दिया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहिब के महान योगदान को सदियों बाद भी विश्व भर में याद किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर डा. अंबेडकर जी की सोच पर पहरा देते हुए शहर की सेवा और भी तनदेही से करने की वचनबद्धता भी दोहराई। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर बलवीर सिंह बिट्टू, सीनियर ‘आप’ नेता नितिन कोहली भी मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *