Punjab News: एस.सी. कमीशन द्वारा प्रताप सिंह बाजवा तलब

Muskaan Dogra
1 Min Read
Partap Singh Bajwa
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 172 शब्द|📅 09 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के बारे में की गई टिप्पणी पर स्वतः संज्ञान (सू-मोटो नोटिस) लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है कि विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा (Partap Singh Bajwa) द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसएसपी अमृतसर से डीएसपी/एसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को भी इस वायरल वीडियो के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे तलब किया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *