डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि महिला विधायक फिसलकर गिर गईं, जिससे उन्हें चोट लगी है। कहा जा रहा है कि उनके माथे में बड़ी चोट लगी है। उनका माथा फट गया है।
पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना (Rajinderpal Kaur Chhina) घायल हो गई हैं। उनका माथा फट गया। बताया जा रहा है कि वॉशरूम में अचानक उनका पैर फिसल गया और उनका माथा टैप (नल) पर जा लगा।

चेहरा खून से लथपथ हुआ
विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना (Rajinderpal Kaur Chhina) चेहरा खून से लथपथ होने के कारण उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद पारिवारिक सदस्य उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां उनका सोमवार सुबह उपचार हुआ। इसके बाद देर शाम उनके माथे पर करीब 27 टांके लगे हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
आपको बता दें कि बीते दिनों विधाय़क राजिंद्रपाल कौर छीना (Rajinderpal Kaur Chhina) की बहू पर एफआईआर दर्ज हुई है। खुद विधायक के पति ने अपनी बहू पर एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि बहू ने विधायक के बेटे को विदेश में पीआर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है।











