डेली संवाद, मोगा। Firing in Punjab: पंजाब के मोगा (Moga) से दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग की घटना सामने आई है। जीरा रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर अचानक गोलियां चला दीं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

बदमाश वारदात के बाद फरार
घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज मोगा (Moga) के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।









