Punjab News: पंजाब में पुलिसकर्मी की दबंगई, लाइसेंसी हथियार छीनकर की फायरिंग

मानसा में पुलिस की छवि को झटका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर इनोवा गाड़ी और लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार होने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Daily Samvad
2 Min Read
Policeman's highhandedness in Mansa
Punjab Government
Highlights
  • मानसा में पुलिसकर्मी की दबंगई
  • कार चालक से मारपीट कर हथियार छीना
  • फायरिंग का वीडियो आया सामने
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मानसा। Punjab News: मानसा में पुलिस की छवि को झटका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी पर इनोवा गाड़ी और लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार होने के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी ने लिफ्ट लेने के बहाने इनोवा चालक गुरप्रीत सिंह से मारपीट की और उसे सड़क पर फेंककर गाड़ी व हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना में घायल गुरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी व हथियार छीन लिए। इसके बाद सरदूलगढ़ क्षेत्र में उसी हथियार से फायरिंग करते हुए आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

Firing
Firing

कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई

हालांकि, इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। बीते दिन डीआईजी हरजीत सिंह ने भी जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस घटना के बाद मानसा पुलिस (Mansa Police) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून पर लोगों का विश्वास बना रह सके।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *