Canada News: कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल, इलाके में अफरातफरी

Daily Samvad
5 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत (British Columbia) के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना हुआ है। इसमें करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के मुताबिक 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कनाडा (Canada) में यह घटना टम्बलर रिज स्थित एक सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां कक्षा 7 से 12 तक के लगभग 175 छात्र पढ़ते हैं। दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर स्कूल परिसर में गोलीबारी की सूचना रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल को चारों ओर से घेर लिया गया।

Canada School Shooting
Canada School Shooting

स्कूल को तुरंत बंद कराया गया

पीस रिवर साउथ स्कूल प्रशासन ने एहतियातन स्कूल को तुरंत बंद कर दिया और सभी छात्रों तथा स्टाफ को स्कूल के अंदर ही सुरक्षित स्थानों पर रखा गया। बाद में पुलिस की निगरानी में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात की गईं।

RCMP के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कमांडर केन फ्लॉयड ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि स्थिति बेहद गंभीर और तेजी से बदलने वाली थी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन, इमरजेंसी सेवाओं और स्थानीय समुदाय के सहयोग से राहत और बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्कूल के अंदर कई लोग घायल और मृत अवस्था में मिले।

Firing
Firing

हमलवार भी मृत पाया गया

पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि एक व्यक्ति, जिसे हमलावर माना जा रहा है, घटनास्थल पर मृत पाया गया। उसके शरीर पर खुद को चोट पहुंचाने के निशान मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि वह अकेला ही इस हमले में शामिल था। फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध के फरार होने की आशंका नहीं जताई गई है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर के अलावा स्कूल के अंदर कई अन्य लोगों के शव बरामद किए गए। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को एयर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। एक अन्य घायल की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। करीब 25 लोगों को हल्की चोटों के साथ स्थानीय मेडिकल सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी घायलों की पहचान और उनके परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

Canada News
Canada News

बेहद दुखद और दर्दनाक

इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि यह घटना समुदाय के लिए बेहद दुखद और दर्दनाक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को अपना काम करने दें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि जो लोग अपने परिजनों की तलाश में स्कूल के आसपास इकट्ठा हो गए हैं, वे घर लौट जाएं और आधिकारिक सूचनाओं का इंतजार करें।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

ब्रिटिश कोलंबिया की पब्लिक सेफ्टी मंत्री और सॉलिसिटर जनरल नीना क्रिगर ने इस गोलीबारी को “दिल दहला देने वाला” बताया। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि टम्बलर रिज में जारी इमरजेंसी अलर्ट को समाप्त कर दिया गया है और अब आम लोगों के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं है।

Holiday News
Holiday News

एक सप्ताह तक स्कूल बंद

एहतियात के तौर पर टम्बलर रिज के सभी एलीमेंट्री और सेकेंडरी स्कूलों को इस सप्ताह के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह फैसला छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा तथा मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही, प्रभावित परिवारों और छात्रों के लिए काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों की गहन पड़ताल की जाएगी। समुदाय में शोक और सदमे का माहौल है, वहीं स्थानीय प्रशासन लोगों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील कर रहा है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *