Jalandhar: जालंधर के AAP नेता लक्की ओबराय की हत्या को इस शूटर ने दिया अंजाम, पुलिस के मिले अहम सुराग

शिंगारी कार चला रहा था और शूटर गुरताज एक्टिवा पर पीछे-पीछे चल रहा था। शहर से बाहर निकलने के बाद गुरताज ने कार की स्टेयरिंग संभाल ली और एक्टिवा को रास्ते में कहीं छिपा दिया, ताकि वारदात के बाद पहचान से बचा जा सके।

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Shooter Gurtej Singh
Punjab Government
Highlights
  • AAP नेता लक्की ओबराय मर्डर केस में नया खुलासा
  • जालंधर के नौकर शिंगरी ने किया खुलासा
  • बहराम टोल प्लाजा के सीसीटीवी से मिले सुराग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Lucky Murder Case: जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय (Lucky Murder Case Jalandhar) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहराम टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पुष्टि की है कि इस सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने वाला शूटर सोनू खत्री गैंग से जुड़ा गुरताज सिंह है।

जालंधर (Jalandhar) पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गुरताज पिछले दो महीनों में दो बड़ी हत्याओं को अंजाम दे चुका है और अपनी खतरनाक ‘डुअल फायरिंग स्टाइल’ के लिए अपराध जगत में कुख्यात माना जाता है। फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Lucky Oberai
Lucky Oberai

पुलिस को इन पर संदेह

शुरुआत में पुलिस इस मामले में अर्जुन और उसके भाई को संदेह के दायरे में लेकर जांच कर रही थी। हालांकि, बहराम टोल प्लाजा (Bahram Toll Plaza) से मिले सीसीटीवी (CCTV) फुटेज ने पूरी तस्वीर साफ कर दी। फुटेज में गुरताज सिंह (Punjab Shooter Gurtej Singh) खुद सफेद रंग की क्रेटा कार चलाते हुए दिखाई दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि गुरताज होशियारपुर की एमएक्स कॉलोनी का निवासी है और पेशेवर शूटर के रूप में उसकी पहचान रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

बताया जाता है कि वह दोनों हाथों से एक साथ पिस्टल चलाकर सटीक निशाना साधने में माहिर है। जांच के दौरान यह अहम खुलासा भी हुआ कि गुरताज शहर के रास्तों से पूरी तरह परिचित नहीं था। ऐसे में लक्की ओबेरॉय के ही नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिंगारी ने उसे डीसी कॉलोनी से शहर के बाहरी हिस्से तक का रास्ता दिखाया।

Jalandhar Lucky Oberai murder case CCTV
Jalandhar Lucky Oberai murder case CCTV

शूटर गुरताज एक्टिवा पर था

सूत्रों के मुताबिक, पहले शिंगारी कार चला रहा था और शूटर गुरताज एक्टिवा पर पीछे-पीछे चल रहा था। शहर से बाहर निकलने के बाद गुरताज ने कार की स्टेयरिंग संभाल ली और एक्टिवा को रास्ते में कहीं छिपा दिया, ताकि वारदात के बाद पहचान से बचा जा सके।

हत्या में इस्तेमाल की गई सफेद क्रेटा कार को पुलिस ने बलाचौर इलाके से बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि यह कार चोरी की थी। जानकारी के अनुसार, जीएस अरोड़ा नामक व्यक्ति ने यह कार 2.40 लाख रुपये में लक्की ओबेरॉय के पास गिरवी रखी थी। वारदात से एक दिन पहले शिंगारी ने किसी बहाने से यह कार लक्की से मांगी थी, जिससे अब साजिश की परतें खुलती जा रही हैं।

लक्की ओबराय का नौकर शिंगरी, जो मुख्य आरोपी है
लक्की ओबराय का नौकर शिंगरी, जो मुख्य आरोपी है

शिंगरी ने बताया लोकेशन

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे नौकर शिंगारी को अमृतसर के पास एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शिंगारी ने खुलासा किया कि लक्की ओबेरॉय ने किसी विवाद के चलते उसकी पिटाई की थी। इसी का बदला लेने के लिए वह अमेरिका में बैठे जोगा फोल्डीवाल के संपर्क में आया और साजिश का हिस्सा बना।

बताया जा रहा है कि जोगा फोल्डीवाल ने ही इस हत्या की जिम्मेदारी ली है और विदेश से पूरी योजना को संचालित किया। गौरतलब है कि गुरताज सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही गंभीर रहा है। 16 दिसंबर 2025 को उसने होशियारपुर में अब्दुल मोहम्मद की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उस घटना में भी उसने दोनों हाथों से फायरिंग की थी और पुलिस को मौके से नौ खोखे बरामद हुए थे।

AAP नेता लक्की ओबेरॉय को गोली मारने वाले हमलावरों की CCTV फुटेज।
AAP नेता लक्की ओबेरॉय को गोली मारने वाले हमलावरों की CCTV फुटेज।

गुरताज को पुलिस ढूंढ रही है

पुलिस तब से उसकी तलाश में थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही उसने जालंधर में दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस गुरताज सिंह की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा। शहर में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *