डेली संवाद, अमेरिका। US News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोजी रोटी कमाने गए विदेश गए पंजाब के युवक की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की अमेरिका (America) के इंडियाना (Indiana) में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 37 साल के गगन के रूप में हुई है जो पंजाब के लोहियां का रहने वाला बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
मृतक के परिजनों ने बताया कि गगन स्टोर पर काम कर रहा था, तो उसे अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आया और वह काम करते-करते फर्श पर गिर गया। इस दौरान उसके साथी कर्मचारियों ने फर्स्ट एड देकर उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो रोकर बुरा हो गया है। वहीं परिजनों ने बेटे के शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बता दे कि मृतक गगन शादीशुदा था और उसकी पत्नी लोहियां में रहती है।










