डेली संवाद, मानसा। Punjab News: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पुलिस पर गैंगस्टरों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, वह पक्के तौर पर यहीं बैठे रहेंगे।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने कहा कि उन्होंने छह महीने पहले वन डिजिटल कंपनी और उसके प्रबंधक बंटी बैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और एक वकील भी नियुक्त किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
उन्होंने बंटी बैंस को निकाल दिया और मैंने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन समीर मेमन और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी वजह से उन्होंने यहां विरोध प्रदर्शन किया है।









