डेली संवाद, मोगा। Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला मोगा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला मोगा (Moga) के धर्मकोट थाना क्षेत्र के गांव कैलां में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को अपनी पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है गांव कैलां निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी ने अपने पड़ोसी भरपूर सिंह के सिर में अपनी 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी, जिससे भरपूर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
नशे में था आरोपी
जानकारी मुताबिक आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। दरअसल मृतक भरपूर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के कारण भरपूर सिंह ने सोनी को अपने घर आने से मना किया था।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।











