डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रोत्साहन राशि, सब्सिडी और किसी भी तरह की पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को भविष्य में कोई परेशानी नहीं होने वाली है।
बीपीएल परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिले और महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो, इस उद्देश्य से शुरू की गई ‘हर घर – हर गृहिणी’ योजना के तहत नवंबर और दिसंबर के लिए एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने वाली 12.62 लाख महिलाओं को सब्सिडी के तौर पर 38.97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इस योजना के तहत पात्र महिलाएं हर महीने 500 रुपये की सब्सिडी दर पर गैस सिलेंडर ले सकती हैं। इससे पहले, 17 जनवरी को, 6,08,842 से ज़्यादा लाभार्थियों को 18.56 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की गई थी। इस योजना के तहत अब तक 14.38 लाख महिलाओं को कुल 223.31 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।









