डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक सूटकेस में युवती की आधी जली हुई लाश बरामद हुई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती की लाश को सूटकेस में पैक कर हाईवे के पास फेंका गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला बठिंडा (Bathinda) के मलोट नेशनल हाईवे पर एक सूटकेस में युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान पर पाए गए है। इसके साथ ही शव आधा जला हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
आशंका जताई है कि हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। घटना बठिंडा के गांव बहमन दीवाना की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सूटकेस आवारा कुत्तों द्वारा खींचा जा रहा था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी घर में रखवा दिया है और मृतक युवती की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि शव फेंकने वालों की पहचान हो सके।









