Punjab News: ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं को मिलेगा रोजगार- सीएम मान

Muskaan Dogra
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 542 शब्द|📅 11 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे निर्णायक कदम बताया, जो प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।

उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा, “प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा। पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका है।” उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक तरक्की को नई गति देने के लिए प्रदेश की तकदीर रचने में सक्षम मंच प्रदान करेगा।”

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

सामूहिक विचार-विमर्श की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दिग्गजों के साथ लंबी चर्चा के बाद प्रदेश की इंडस्ट्री के लिए उद्योग-अनुकूल कार्य योजना तैयार करने के लिए आपसी सहमति विकसित की जाएगी।” पंजाबियों के अग्रणी रहने के गुणों और उद्यमी भावना की भरपूर सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाबी अपनी हिम्मत और काबिलियत से दुनिया में कहीं भी कमाल कर सकते हैं।”

कई देशों में रोड शो आयोजित

इस सम्मेलन के विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सम्मेलन ‘पंजाब मीन्ज़ बिजनेस-पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ (पंजाब मतलब कारोबार – नीति से अमल) के विषय पर आधारित होगा।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई तथा जापान, दक्षिण कोरिया आदि देशों में रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, “सम्मेलन के दौरान मुख्य सत्रों में उद्घाटन, समापन, कंटरी सैशन, प्लेनरी सैशन, सेक्टरल सैशन आदि शामिल होंगे।”

Punjab News: ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं को मिलेगा रोजगार- सीएम मान

इस आयोजन को निवेशकों के लिए बड़ा अवसर करार देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि निवेशक सम्मेलन देश भर में अधिकतम रियायतें पेश करते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार को इस व्यापक आयोजन में भाग लेने के लिए न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के औद्योगिक दिग्गजों से भरपूर समर्थन मिला है।” अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, “प्रदेश का मुख्य आधार कृषि क्षेत्र पहले ही चुनौतियों से जूझ रहा है और कमजोर हुई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक औद्योगिकीकरण ही एकमात्र समाधान है।”

1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार ने पंजाब को न केवल देश में बल्कि विश्व भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बनाने के लिए अनूठी पहल की हैं।” उन्होंने संभावित उद्यमियों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार पंजाब में निवेश और औद्योगिक आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे युवाओं के लिए 5.20 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।”

Punjab News: ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं को मिलेगा रोजगार- सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 13 से 15 मार्च को मोहाली में यह प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *