डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला (Manila) में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान 33 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला बरनाला के संधू पत्ती का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बताया जा रहा है कि मनप्रीत सिंह मनीला (Manila) के एक इलाके में अपना काम-काज कर रहा था कि तभी दिन-दहाड़े अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलियां लगने के कारण मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही इलाके में मातम छा गया है और घर में चीख-पुकार मच गई है। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से बेटे के शव को पंजाब लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।









