Punjab: हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति गिरफ़्तार, आधुनिक पिस्तौले बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Persons linked to arms smuggling module arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए शुरु की गई ‘गैंगस्टरा ते वार ‘मुहिम में एक बड़ी सफलता हासिल करते अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश करके पांच आधुनिक पिस्तौलों समेत दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रोहित अरोड़ा (25), जो कि अमृतसर (Amritsar) के गिलवाली गेट का रहने वाला है और अमृतसर के गांव मीराकोट कलां निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी (24) के तौर पर हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में तीन 9 एमएम गलौक और दो. 30 बोर पिस्तौल शामिल है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से यह सामने आया है कि उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के द्वारा पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि हथियारों की खेप ड्रोन के द्वारा भेजी जा रही थी और मुलजिम अपने हैंडलरों के निर्देशों पर इनको आगे स्पलाई करते थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

डीजीपी ने कहा कि हथियारों के इस ग़ैर- कानूनी नैटवर्क में अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे वाली जांच जारी है। पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेयोग सूत्रों से मिली गुप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते पुलिस टीमों ने एक योजनाबद्ध आप्रेशन चलाया और आरोपी रोहित अरोड़ा, जो कि गैंगस्टर सोनू कंगला का नज़दीकी साथी है, को गिरफ़्तार कर लिया।

Persons linked to arms smuggling module arrested
Persons linked to arms smuggling module arrested

केस दर्ज

उन्होंने कहा कि तलाशी दौरान मुलजिम के कब्ज़े में से तीन पिस्तौल- जिस में एक गलौक पिस्तौल और दो . 30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, बरामद किए गए। पुलिस कमिशनर ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी रोहित अरोड़ा की तरफ से किए गए खुलासों के आधार पर एक ओर आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी को भी दो गलौक पिस्तौलों समेत गिरफ़्तार कर लिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी है जिन पर बंदूक की नोक पर लूट- छीन, जेल एक्ट, हथियार एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पहले भी कई केस दर्ज है और उक्त दोनों आसानी के साथ पैसा बनाने ( इजी मनी) के इरादे के साथ नशों- हथियारों की तस्करी करते रहे है। इस सम्बन्ध में अमृतसर के थाना गेट हकीमा में हथियार एक्ट की धाराओ 25, 6 ,7 और 8 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 33 तारीख़ 06- 02- 2026 दर्ज है।



















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *