डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के मशहूर ट्रैवल एजेंट के बाउंसरों द्वारा गर्भवती महिला और पति को पीटने का मामला सामने आ रहा है जिसके चलते वहां जमकर हंगामा किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गढ़ा रोड स्थित किंगडम कंसल्टेंट (Kingdom Consultant) के बाहर बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी को जमकर पीटा। वहीं हंगामा होने और लोगों के पहुंचने पर ट्रैवल एजेंट के कर्मचारी पीछे की दीवारों को फांदकर भाग गए।
एजेंट ने पैसे नहीं दिए वापिस
मोगा की रहने वाली पीड़ित महिला रमनदीप कौर और उनके पति हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले माइनर वीजा लगाने के लिए एजेंट को 3 लाख 42 हजार रुपए दिए, लेकिन वीजा नहीं लगा। बार-बार वादा करके एजेंट पैसे वापस नहीं कर रहा था।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
वहीं जब 11 फरवरी को दोनों पैसे मांगने गए, तो एजेंट ने बाउंसर बुलाकर उन पर हमला करवा दिया। महिला ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि एजेंट ने वीजा न लगने पर पूरा पैसा वापस करने का वादा किया था, लेकिन अब तक पैसे नहीं लौटाए जा रहे।
उसका कहना है कि वह गर्भवती है और डराया धमकाया गया और गालियां दी गई। वीडियो बनाने पर धक्का दिया गया। इसके साथ ही बाउंसरों ने उसके पति को दफ्तर के बाहर ग्राउंड में सरेआम पीटा और सिर लोहे के कड़े मारे।
कड़े लगने से पति के सिर से खून निकल आया। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया। पुलिस ने महिला रमनदीप कौर की शिकायत के बाद बाउंसरों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रैवल एजेंट से पैसे दिलाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।










