Holiday News: सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Muskaan Dogra
2 Min Read
Holiday News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: फरवरी का महीना शैक्षणिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। इस दौरान अधिकांश स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा, रिवीजन क्लास और बोर्ड परीक्षा की तैयारी अपने चरम पर होती है।

यदि इस अवधि के दौरान छुट्टियाँ पड़ती हैं, तो उनका सीधा असर शैक्षणिक योजनाओं पर पड़ेगा। बता दे कि फरवरी 2026 में कुछ ऐसी तारीखें हैं जिन पर कई राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

फरवरी 2026 में आने वाले प्रमुख त्योहारों और अवसरों के कारण कई राज्यों में छुट्टियां (Holiday) हैं। अंतिम निर्णय राज्य सरकार, शिक्षा विभाग या जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर निर्भर करेगा। बंगाल सरकार ने शब-ए-बारात के अवसर पर गुरुवार, 13 फरवरी को अवकाश घोषित किया है।

Holiday News
Holiday News

इस अवकाश के साथ, राज्य सरकार के कर्मचारियों को 13 फरवरी से 16 फरवरी तक चार दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा। वहीं ठाकुर पंचानन बर्मा जयंती के कारण 14 फरवरी को पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है।

इस प्रकार, 13 और 14 फरवरी को घोषित छुट्टियों के साथ, कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों सहित चार दिन का अवकाश मिलेगा। इस बदलाव के कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही में भी बदलाव आया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *