IKGPTU News: पी.टी.यू एवं जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच करार पर हस्ताक्षर

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) एवं जगत गुरु नानक देव जी पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला (जे.जी.एन.डी.पी.एस.ओ.यू) के बीच अकादमिक शोध एवं नए अवसर पैदा करने के उदेश्य से एक करार पर हस्ताक्षर किये गए हैं। यह करार जॉइंट रिसर्च वर्क को बढ़ावा देने, नए ज़रूरी कोर्स शुरू करने, फैकल्टी डेवलपमेंट एवं अन्य अकादमिक पहल के हित में कारगर साबित होगा। यह एम.ओ.यू (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) दोनों संस्थानों पर बराबर लागू रहेगा।

एम.ओ.यू हस्ताक्षर सेरेमनी की अध्यक्षता आई.के.जी पी.टी.यू के कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल एवं JGNDPSOU के कुलपति प्रो. (डॉ.) रतन सिंह ने की। यह पहल आई.के.जी पी.टी.यू के डीन प्लानिंग एवं एक्सटर्नल प्लानिंग (पी एंड ईपी) ऑफिस ने कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सुशील मित्तल की अगुवाई में की है। इस करार के बारे में डीन डॉ. आर.पी.एस. बेदी ने बताया कि इसका उदेश्य अकादमिक रिसर्च के एरिया में कोलेबोरेशन को बढ़ावा देना है। इस करार के ज़रिए, दोनों इंस्टिट्यूशन अलग-अलग सब्जेक्ट्स में अकादमिक एवं रिसर्च प्रोग्राम्स को डेवलप व मज़बूत करने के लिए कोलेबोरेट करेंगे, जिसमें समाज तथा इंडस्ट्री की उभरती ज़रूरतों के हिसाब से इंटरडिसिप्लिनरी इनिशिएटिव्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

डॉ. बेदी ने आगे बताया कि दोनों इंस्टिट्यूशन फैकल्टी एक्सपर्टीज़, लाइब्रेरी रिसोर्सेज़, लैब्स, लर्निंग मटीरियल्स एवं अकादमिक इंफ्रास्ट्रक्चर रिसोर्सेज़ शेयर करने के लिए सहमत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों इंस्टिट्यूशन मिलकर करिकुलम और एकेडमिक फ्रेमवर्क के डिज़ाइन, रिव्यू, रिविज़न और डेवलपमेंट में कोलेबोरेट कर सकते हैं, जो बेस्ट प्रैक्टिसेज़ और खास एकेडमिक स्किल-बेस्ड ज़रूरतों को पूरा करेगा।

इस मौके पर कुलपति प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल ने दोनों इंस्टिट्यूशन्स की टीमों को बधाई दी। डॉ. मित्तल ने कहा कि ऐसा कोलेबोरेशन एडवाइजरी नेचर का होता है और इसे स्टैच्युटरी अप्रूवल मैकेनिज्म के ज़रिए लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों इंस्टिट्यूशन्स अपने डोमेन-स्पेसिफिक और स्किल-बेस्ड प्रोग्राम्स को डेवलप एवं मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे, जिसका उदेस्य स्टूडेंट्स के लिए एम्प्लॉयबिलिटी, प्रोफेशनल डेवलपमेंट एवं लाइफलॉन्ग लर्निंग के मौके को बढ़ाना देना है। उन्होंने कहा कि जॉइंट पब्लिकेशन, रिसर्च पर आधारित इवेंट जैसे सेमिनार, वर्कशॉप, कॉन्फ्रेंस में सहयोग भी बढ़ेगा एवं रिसर्च डेवलपमेंट एक्टिविटी को बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग भी बढ़ेगा।

इस मौके पर डॉ. नवदीपक संधू रजिस्ट्रार आई.के.जी पी.टी.यू, डॉ. अमितोज सिंह, एसोसिएट डीन (अकादमिक) जे.जी.एन.डी.पी.एस..ओ.यू, पटियाला, डॉ. एकओंकार सिंह जोहल, डिप्टी रजिस्ट्रार, डॉ. शेफाली बेदी असिस्टेंट प्रोफेसर जे.जी.एन.डी.पी.एस..ओ.यू भी मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *