Punjab News: आर.टी.आई. कमीशन द्वारा पी.आई.ओ.-कम-सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द के खिलाफ वारंट जारी

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 12 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य सूचना कमीशन ने एक मामले की सुनवाई के दौरान ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय, ब्लॉक लुधियाना-1 के पी.आई.ओ. कम सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द के खिलाफ वारंट जारी किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य सूचना कमीशन के आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि बलकार सिंह, निवासी सिधवां बेट, जिला लुधियाना (Ludhiana) द्वारा दायर केस नंबर 0999 ऑफ 2024 में ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालय, ब्लॉक लुधियाना-1 के पी.आई.ओ. कम सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द अमित कुमार के खिलाफ कमीशन द्वारा 16 मार्च, 2026 को कमीशन परिसर में पेश होने के वारंट जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

हरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि अमित कुमार अब तक हुई 3 सुनवाइयों के अवसर पर कमीशन की हिदायतों के बावजूद गैर-हाजिर रहे। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में कमीशन द्वारा आर.टी.आई. एक्ट 2005 की धारा 18 (3) (ए) के तहत पुलिस आयुक्त, लुधियाना को आदेश जारी किया गया है कि वे अमित कुमार, पी.आई.ओ. कम सचिव ग्राम पंचायत बग्गा खुर्द को इन वारंट की प्रति तामील करवाएं और केस की अगली तारीख 16 मार्च, 2026 को कमीशन के समक्ष पेश होने की हिदायत जारी करें।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *